संदेश

नवंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वस्तु की प्रकृति एवं उदासीनता वक्र का आकार

चित्र
वस्तु ( GOODS ) - वस्तु के अन्तर्गत मूर्त या अमूर्त पदार्थ को शामिल किया जाता है जो मनुष्य की  आवश्यकता को संतुष्ट करते हैं। अर्थात वस्तु का उपभोग उपभोक्ता की इच्छानुसार होता है। अगर किसी वस्तु के प्रति उपभोक्ता की इच्छा नहीं है तो वह उस वस्तु का क्रय नहीं करना चाहेगा। जैसे कपड़ा, भोजन, जूते, मोबाईल आदि वस्तु के उदाहरण हैं। वस्तुएँ प्रतियोगी या पूरक हो सकती हैं। जब दो वस्तुओं का उपभोग एक साथ  होता है तो उसे पूरक वस्तुएँ तथा एक वस्तु के स्थान पर दूसरी वस्तु के उपभोग की संभावना रहने पर दोनों वस्तुएं प्रतियोगी वस्तुएँ होती हैं। जैसे कार और टायर, कलम और स्याही आदि एक दूसरे के पूरक तथा कोकोकोला एवं पेप्सी एक दूसरे के प्रतियोगी हैं। वस्तुओं को आवश्यकता, आरामदायक या विलासिता की वस्तु के रूप में विभाजित  किया जाता है। लेकिन ध्यान देने योग्य बात यह है कि आवश्यकता, आरामदायक और विलासिता वस्तु के रूप में वस्तु का विभाजन आय सापेक्ष है। ऐसा इसलिए कि एक वस्तु किसी उपभोक्ता के लिए आरामदायक तथा किसी दूसरे उपभोक्ता के लिए विलासिता की वस्तु हो सकती है। वस्तुएँ निकृष्ट या सामान्य हो स...