संदेश

जुलाई, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मांग का नियम

चित्र
मांग का नियम       मांग का नियम किसी वस्तु की मांग तथा वस्तु की कीमत के बीच संबंध की व्याख्या करता है। यह नियम कहता है कि अन्य बातें समान रहने पर किसी वस्तु की प्रति इकाई समय पर मांग तथा उसकी कीमत के बीच मे व्युत्क्रम संबंध पाया जाता है। अर्थात किसी वस्तु की कीमत में कमी होने से वस्तु की प्रति इकाई समय पर  मांग मात्रा में वृद्धि तथा उसकी कीमत में वृद्धि होने उसकी मांग मात्रा में कमी होती है। यहां 'प्रति इकाई समय 'महत्वपूर्ण है। यदि हम कहते है कि समोसे की कीमत 5 रु.प्रति इकाई रहने पर हम 5 समोसा खरीदने की इच्छा रखते हैं, प्रश्न उठता है कि किस समय में वह इच्छा है अर्थात एक घंटा या एक सप्ताह या एक वर्ष में समोसे की उक्त संख्या खरीदी जाएगी। अतः समय तत्व के बिना मांग की संकल्पना अधूरी है।                           मांग के नियम को मांग वक्र से व्याख्या किया जा सकता है ।  मांग वक्र यह सूचित करता है कि एक दिए हुए समय तथा किसी निश्चित कीमत पर वस्तु की अधिकतम कितनी मात्रा खरीदी जाएगी। अर्थात ...